सिरसा दो गढ़ी में कच्ची मिट्टी पर फर्श डालने का वीडियो वायरल, मौके पर पंचायत सहायक ने रुकवाया काम, ठेकेदार मौके से फरार
राम चन्द्र राजपूत जालौन
*माधौगढ़।* विकासखंड माधौगढ़ के ग्राम *सिरसा दो गढ़ी* में बन रहे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के उच्चीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब *114.59 लाख रुपये* की लागत से चल रहे इस निर्माण को यूपीएसआईडीसी की निर्माण इकाई उरई करा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है और *घटिया सामग्री* इस्तेमाल की जा रही है। सबसे गंभीर आरोप फर्श निर्माण को लेकर है। आरोप है कि फर्श डालने से पहले जमीन की भराई, पानी का छिड़काव और कॉम्पैक्शन किए बिना ही *कच्ची मिट्टी के ऊपर सीधे फर्श* डाला जा रहा था ग्रामीणों के अनुसार पंचायत सहायक ने काम को रुकवा दिया गया है और आगे संबंधित अधिकारी को शिकायत की गई है । ठेकदार मौके से भाग निकला है ।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बेस तैयार नहीं किया गया तो भविष्य में फर्श में *दरार, धंसाव और असमानता* की समस्या आ सकती है। इसके साथ ही निर्माण में लग रही *ईंट, सीमेंट और सरिया* की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मामले को लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके पर *ईंट, सीमेंट, सरिया और कंक्रीट के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच* कराई जाए। साथ ही फर्श के नीचे हुए बेस और मिट्टी के कॉम्पैक्शन की *तकनीकी जांच* भी हो।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि जांच में निर्माण मानकों के विपरीत पाया जाता है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाए और निर्माण को मानक के अनुसार दोबारा कराया जाए। लोगों ने निर्माण पूरा होने से पहले *विशेषज्ञों की टीम भेजकर स्थलीय जांच* कराने की मांग की है ताकि सरकारी धन से बन रहे विद्यालय की गुणवत्ता से समझौता न हो।