Public App Logo
देहरादून: सेंट्रियो मॉल के सामने सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर टिहरी निवासी 26 वर्षीय सचिन गंभीर घायल हो गया, जिसका बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा। - Dehradun News