उज्जैन: जलती चिता के साथ अमानवीय कृत्य करने वाली तांत्रिक काली गिरफ्तार, जीवाजीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई 🚨🚔
उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर जलती चिता के साथ वीभत्स और अमानवीय कृत्य करने वाली तांत्रिक काली उर्फ नंदीगिरी को जीवाजीगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में आरोपी ने चिता से जुड़े इस आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल किया था, जिससे संत समाज और आम लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची थी। इस मामले में विष्णुनाथ जी महाराज (गुरु बम-बम नाथ) की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और मानव शव की अवहेलना व धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है और थाने में उससे सघन पूछताछ की जा रही है।
#UjjainNews #UjjainPolice #Chakratirth #CrimeNews #siti24ujjain