उज्जैन: राहुल गांधी के खिलाफ FIR का विरोध, कांग्रेस ने किया पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव 🚨
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर राहुल गांधी द्वारा आवाज उठाने पर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर का मामला गरमाता जा रहा है। इसी के विरोध में उज्जैन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी और युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्पित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टावर चौक से पैदल मार्च करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। नाराज कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को खुली चेतावनी दी है कि यदि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज यह झूठा प्रकरण तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
#UjjainNews #CongressProtest #RahulGandhi #MPCongress #siti24ujjain