बस्ती: ASP मानसी दहिया ने किया कोतवाली थाने में OR, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश
*बस्ती, 05 अक्टूबर 2026।* जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए *सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया* ने आज थाना कोतवाली में अर्दली रुम किया। इस दौरान उन्होंने थाना कोतवाली के समस्त विवेचकों के साथ लंबित मुकदमों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान मानसी दहिया ने विभिन्न अभियोगों की प्रगति रिपोर्ट ली, साक्ष्य संकलन की स्थिति जानी और विवेचना में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि मुकदमों की विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध सीमा के भीतर पूरी की जाए।
उन्होंने लंबित मामलों में वांछित और NBW वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों का निस्तारण प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ करने पर विशेष जोर दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व थाने के समस्त विवेचक मौजूद रहे।
ASP मानसी दहिया के इस कदम से कोतवाली थाने की कार्यप्रणाली में और अधिक तेजी आएगी। युवा IPS अधिकारी के रूप में उनकी सक्रियता से बस्ती पुलिस की छवि लगातार बेहतर हो रही है। महिला अपराधों के प्रति उनकी संवेदनशीलता सराहनीय है। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण से पीड़ितों को जल्द न्याय मिलेगा और अपराधियों पर शिकंजा कसेगा।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 5, 2026