Public App Logo
नगर निगम हमीरपुर की कार्यप्रणाली पर भाजपा शहरी महामंत्री ने उठाए सवाल हमीरपुर हमीरपुर नगर निगम कार्य प्रणाली को लेकर भाजपा शहरी महामंत्री तेन सिंह ने सवाल उठाए हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेन सिंह ने नगर निगम के 15 वार्डों में पिछले डेढ़ साल से कोई भी विकास कार्य न होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के एरिया में आने वाले लोगों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर अन्य कार्यों के लिए बार-बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन फिर भी काम नहीं बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कई वार्डों में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है और स्ट्रीट लाइट तक नहीं जलते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के आयुक्त और अन्य अधिकारी कर्मचारी समय व्यतीत करने में लगे हुए हैं और उन्हें लोगों की समस्याओं की कोई भी चिंता नहीं है। - Hamirpur News