प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 28.9.26 को बार संघ भादरा के समस्त अधिवक्ताओं की आवश्य बैठक बार संघ सचिव संदीप शर्मा की अध्यक्षता में की गई बैठक में सर्व सहमति से बार संघ हनुमानगढ़ के अध्यक्ष श्री रोहित खिची को न्यायालय में किसी प्रकरण में पैरवी नहीं करने के लिए बाध्य करने के लिए व्हाट्सअप कॉल से रिछपाल खरा द्वारा धमकी दी गई इसके बावजूद पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई बार संघ हनुमानगढ़ के समर्थन में बार संघ भादरा ने दिनांक 28.9.26 वह 29.9.26 कार्य स्थगन रखने का निर्णय लिया और समस्त अधिवक्ताओं ने भादरा स्थित समस्त न्यायालयों में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई और विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी भादरा को ज्ञापन समस्त कार्यकारिणी ओर अधिवक्ताओं ने दिया।