💥बड़ी खबर💥
रीवा में एंट्री की अफवाहों पर लगा विराम, 308 पहिये, 2 करोड़ का डीजल और कछुए की चाल... यूपी की सड़कों पर उतरा 'महाबली' ट्रक
ओडिशा के पारादीप पोर्ट से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जा रहा 308 पहियों वाला विशाल 'महाबली' ट्रक इस समय सोशल मीडिया और देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विशालकाय मल्टी-एक्सल ट्रेलर पर बेल्जियम से समुद्री रास्ते से लाई गई करीब 200 टन वजनी भारी-भरकम मशीन (वैक्यूम बॉयलर/रिएक्टर) लदी हुई है । अत्यधिक वजन और विशाल आकार (लगभग 100 फीट लंबाई) के कारण यह ट्रक रोजाना सिर्फ 10 से 20 किलोमीटर की ही दूरी तय कर पाता है।महीनों से चल रहे इस लंबे सफर में अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक का डीजल खर्च हो चुका है।इस सफर को सुरक्षित बनाने के लिए 64 से अधिक कर्मचारियों व तकनीकी विशेषज्ञों की टीम, 2 भारी क्रेन, 2 अतिरिक्त ट्रेलर और आगे चलने वाली पायलट गाड़ियां लगातार साथ चल रही हैं। इतने विशालकाय वाहन को जब भी किसी शहर या हाईवे से गुजारा जाता है, तो स्थानीय प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीमें पहले से ही रूट का जायजा लेती हैं ताकि जाम या दुर्घटना की स्थिति न बने। जहां से भी यह ट्रक गुजरता है, इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। 308 पहियों वाला 'महाबली' ट्रक इस समय उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) क्षेत्र में मौजूद है।सोशल मीडिया पर इसके रीवा या मध्य प्रदेश की गलियों में दिखने की जो चर्चाएं चल रही हैं, वे केवल अफवाहें हैं। इस ट्रक का आधिकारिक और तय रूट केवल चार राज्यों—ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रहा है।