कांग्रेस नेत्री रामा देवी बावरी के नेतृत्व में अनूपगढ़ की जिला बनाने की मांग को लेकर करीब 120 लोग अनूपगढ़ के बिजली बोर्ड से सभा स्थल के लिए रवाना हुए थे । स्थानीय लोगों के द्वारा जिला बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी की जा रही थी। पुलिस ने करीब 1.5 किलोमीटर दूर एडीएम ऑफिस से पहले रामा देवी बावरी सहित 60-70 लोगो को बस में भरकर अज्ञात स्थान पर लेकर जा रहे है ।
हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने सीएम दौरे में व्यस्त होने के कारण किसी भी तरह का बयान देने से इंकार कर दिया है
#anupgarh #police #Congress #CMORajasthan