Public App Logo
Profile Picture

DEEP AGGARWAL

@usr98657325
1099Followers
0Following
ADM ऑफिस श्योपत मेघवाल
श्योपत मेघवाल
वार्ता का क्या नतीजा निकला
प्रशासन से वार्ता का दौरा बैरिकेट्स के पास
अनूपगढ़ ADM ऑफिस के सामने
अनूपगढ बाजार पूरी तरह से बंद
दुकानदारों ने स्वेच्छा से किया बाजार बंद
सिंचाई विभाग लगातार दे रहा है गोलियां....
अमित सरना ने स^^^^^^रकार को सुनाई खरी खरी
जानिए कैसे शुरू हुआ अनूपगढ़ का DTO कार्यालय
Sunil Godara ने नहरी विभाग पर लगाया गुमराह करने का आरोप,
कल बुधवार से ADM कार्यालय ट्रेक्टर ट्रालियों से किया जाएगा ठप
भामाशाह Mohit Chhabbra की घोषणा से प्रेरित होकर रुद्रा फाइनेंस ने बेटियों के लिए की घोषणा
भगवान को पहचानने के लिए आवश्यक है दिव्य दृष्टि – साध्वी भाग्य श्री भारती

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मोहित छाबड़ा,निखिल छाबड़ा,पुरुषोत्तम नागपाल,सुमन नागपाल ने प्रभु का पूजन कर कथा का शुभारंभ किया।
कथा व्यास साध्वी सुश्री भाग्य भारती ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं भक्त प्रह्लाद के प्रसंग के माध्यम से जीवन के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर किया।
साध्वी ने भगवान श्रीकृष्ण के शिशुपाल प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि शिशुपाल भगवान श्रीकृष्ण को पहचान नहीं पाया, जबकि वह उनके समक्ष उपस्थित था। उसने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में सुना और अनेक भक्तों के मन में उनके प्रति श्रद्धा एवं आदर भाव भी देखा, फिर भी वह उनके वास्तविक स्वरूप को नहीं पहचान सका। केवल शिशुपाल ही नहीं, उस समय के अनेक राजा भी भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप को पहचानने में असमर्थ रहे।
साध्वी जी ने कहा कि यदि आज भगवान हमारे समक्ष आ जाएँ, तो क्या हम उन्हें पहचान पाएँगे? भगवान को पहचानने का हमारा आधार क्या होगा—क्या उनकी बाहरी वेशभूषा? यदि हम ऐसा सोचते हैं तो इसका अर्थ है कि हमने अभी तक अपने धार्मिक ग्रंथों का सही ढंग से अध्ययन नहीं किया है, क्योंकि बाहरी वेशभूषा तो कोई भी धारण कर सकता है। भगवान को पहचानने के लिए आवश्यकता है उस दिव्य दृष्टि की, जो भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्धक्षेत्र में अर्जुन को प्रदान की थी।
भक्त प्रह्लाद के प्रसंग का वर्णन करते हुए साध्वी ने कहा कि भक्त प्रह्लाद के जीवन में अनेक संकट आए, लेकिन वे कभी अपने भक्ति पथ से विचलित नहीं हुए। इसका कारण था अपने श्रीहरि, अपने नारायण के प्रति उनका अटूट विश्वास। उन्होंने कहा कि यदि हम भी चाहते हैं कि हमारा विश्वास भक्त प्रह्लाद के समान दृढ़ हो, तो हमें भी उस परमात्मा को जानने की आवश्यकता है।
साध्वी ने आगे बताया कि भक्त प्रह्लाद के भीतर विद्यमान अद्भुत भक्ति-बल के पीछे कहीं न कहीं उनकी माता द्वारा दिए गए संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्हीं श्रेष्ठ संस्कारों ने प्रह्लाद को महान भक्त के रूप में गढ़ा। उन्होंने कहा कि एक मां पर बहुत कुछ निर्भर करता है कि वह अपनी संतान को किस साँचे में ढालना चाहती है। बच्चों को संस्कार देने और उनके मन में श्रेष्ठ विचारों का बीजारोपण करने का सबसे उपयुक्त समय बाल्यावस्था ही है।
उन्होंने अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी संतानों को श्रेष्ठ संस्कार एवं सद्विचार दें, ताकि वे भविष्य में एक श्रेष्ठ एवं संस्कारवान नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। कार्यक्रम का समापन प्रभु की पावन आरती कर किया गया जिसमें विशेष रूप से रमेश नागपाल, राहुल शर्मा,प्रमोद पारीक,अनिल अरोड़ा,मुकेश गोयल,सुनील वर्मा,सुरेंद्र नागपाल जी शामिल रहे।
व्यापार मंडल में व्यापारिक संगठनों की बैठक आयोजित,
सिंचाई पानी नही मिला तो बुधवार को अनूपगढ़ के बाजार रहेंगे पूर्णतया बंद

इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण में पर्याप्त सिंचाई पानी की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में अनूपगढ़ के व्यापारी भी किसानों के समर्थन में आ गए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा की अध्यक्षता में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें डैम में पानी की स्थिति, सिंचाई विभाग की ओर से पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं करवाए जाने और किसानों के आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 30 सितंबर को किसानों की तरफ से की गई बाजार बंद की अपील पर अनूपगढ़ बाजार बंद रखने पर व्यापारियों ने स्वेच्छा से सहमति जताई। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों को समय रहते पानी नही मिलता है तो 30 सितंबर को अनिश्चितकाल के लिए एडीएम कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। सिंचाई पानी की माँग को लेकर जनता ट्रक यूनियन तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से बंद में शामिल होने का आह्वान किया है। व्यापारियों ने स्वेच्छा से बाजार बंद रखने पर सहमति जताई। बंद के दौरान निजी स्कूल भी नहीं खुलेंगे। जनता ट्रक यूनियन में कामकाज नहीं होगा। चाय की दुकानों सहित अन्य छोटे-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

एडीएम कार्यालय का किया जाएगा घेराव

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा ने कहा कि अनूपगढ़ में किसान पिछले 8 दिनों से एडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं, जबकि घड़साना में किसान करीब 18 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार और सिंचाई विभाग की ओर से किसानों की मांग का समाधान नहीं किया गया है। किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी नहीं मिलने से सावणी की फसल प्रभावित हो चुकी है और अब हाड़ी की फसल पर भी संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि यदि 29 सितंबर को अनूपगढ़ शाखा में पानी नहीं पहुंचा तो 30 सितंबर को एडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा और कार्यालय पर ताला लगाने की चेतावनी दी गई है। किसानों की ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कार्यालय घेराव और आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही गई है।

किसान कर रहे है 8 बारी सिंचाई पानी की

किसान नेता श्योपत मेघवाल ने बताया कि किसान पिछले 8 दिनों से सिंचाई के लिए 8 बारी पानी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने 5 बारी पानी की उपलब्धता पर सहमति जताई थी और एक बारी पानी डैम में पानी की इनफ्लो की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक सिंचाई विभाग ने पानी को लेकर कोई रेगुलेशन जारी नहीं किया कि जिससे बात स्पष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के आश्वासन के अनुसार 29 सितंबर को अनूपगढ़ शाखा में पानी चलना आवश्यक है। अनूपगढ़ शाखा के संचालन के बाद ही आगे पानी की व्यवस्था बनते हुए 7 अक्टूबर को सूरतगढ़ शाखा का संचालन संभव होगा। यही 4 में से 2 ग्रुप चलने का क्रम है अन्यथा सिंचाई विभाग की मंशा तीन में से एक में ग्रुप चलाने की हैं।

पानी नही मिलने से सरसो की बिजाई होगी प्रभावित

अक्टूबर में पानी नहीं आया तो सरसों की बुवाई का उपयुक्त समय निकल जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा ने कहा कि हाड़ी सीजन में किसानों के लिए सरसों प्रमुख फसल है। सरसों की बुवाई का भी एक उपयुक्त समय होता है। यदि अक्टूबर में समय पर सिंचाई पानी उपलब्ध नहीं हुआ तो किसानों के सामने सरसों की बुवाई समय पर नहीं कर पाने की स्थिति पैदा हो जाएगी। इससे आगामी फसल का पूरा चक्र प्रभावित हो सकता है।
अनूपगढ़ के DTO कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह और नगरपालिका चैयरमैन प्रतिनिधि Mohit Chhabbra ने कहा- रखी जा रही है <nis:link nis:type=tag nis:id=anupgarh nis:value=anupgarh nis:enabled=true nis:link/> जिले की नींव,
पालिका चैयरमैन बनने के बाद भामाशाह <nis:link nis:type=tag nis:id=अनूपगढ़ nis:value=अनूपगढ़ nis:enabled=true nis:link/> के विकास में लगे दुगनी ताकत से
श्री मद्भागवत कथा का तीसरा दिन: कथा व्यास ने ध्रुव प्रसंग सुनाया

गुरु के मार्गदर्शन के बिना परमात्मा की प्राप्ति संभव नहीं – साध्वी भाग्य श्री भारती

अनूपगढ़. दशहरा ग्राउंड में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक साध्वी भाग्य श्री भारती ने भक्त ध्रुव के प्रसंग का वर्णन करते हुए गुरु की महिमा और आध्यात्मिक जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा का शुभारंभ श्रवण सिंह नंदा, वंशी सारस्वत, राजेंद्र सिंह, भगवान दास मीठीया, लेखराज मीठीया, शिव कुमार छाबड़ा, सुभाष लेघा, सोहन नागपाल और मथुरादास ने भागवत पूजन कर किया।कथा व्यास साध्वी भाग्य श्री भारती ने ध्रुव प्रसंग का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहा कि भक्त ध्रुव जिस परमात्मा की प्राप्ति के लिए वन की ओर निकले थे, उन्हें देवर्षि नारद जैसे ब्रह्मनिष्ठ गुरु का मार्गदर्शन मिला। गुरु के मार्गदर्शन में ही ध्रुव ने साधना का सही मार्ग जाना और परमात्मा का साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य भी भक्त ध्रुव की तरह परमात्मा को प्राप्त करना चाहता है तो उसे ऐसे पथप्रदर्शक गुरु की आवश्यकता है, जो उसके अंतःकरण में भगवान का साक्षात्कार करा सके। साध्वी ने कहा कि आज मनुष्य परमात्मा को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है, लेकिन सही साधन और मार्गदर्शन के अभाव में वह आध्यात्मिक मार्ग पर भटक जाता है। हमारे वेद, शास्त्र और धार्मिक ग्रंथों में भी गुरु की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया है। ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति और परमात्मा के साक्षात्कार के लिए पूर्ण गुरु की शरणागति को आवश्यक बताया गया है। गुरु साधक को आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ाते हुए परम सत्य की अनुभूति की ओर ले जाते हैं। उन्होंने संत कबीर, गुरु रामानंद, नरेंद्र और स्वामी रामकृष्ण परमहंस का उदाहरण देते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन ने शिष्यों के जीवन को नई दिशा दी। नरेंद्र को स्वामी रामकृष्ण परमहंस का सानिध्य मिला और आगे चलकर वे स्वामी विवेकानंद के रूप में विश्वविख्यात हुए।
नेशनल हाइवे 911 पर घडसाना फ्लाई ओवर ब्रिज से उतरकर वेयर हाउस की तरफ जाने वाली रोड़ के बीचोबीच बना गड्ढा दे रहा है हादसों को न्यौता
भामाशाह मोहित छाबड़ा के प्रयासों से शुरू हुए DTO कार्यालय में जल्द ही मिलेगी सभी सुविधाएं,
देखिए क्या कहा RTO अनिल पंड्या ने
नहरों में पूरा सिंचाई पानी देने की मांग, ग्रामीणों ने अभियान का किया बहिष्कार

अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 20 एलएम लूणियां के ग्रामीणों और किसानों ने नहरों में पर्याप्त एवं निर्धारित मात्रा में सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर किसानों ने नारेबाजी कर प्रशासन गांवों के संग अभियान का बहिष्कार किया मौके पर पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से नहरों में पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसान पिछले 20 दिनों से आदोंलन कि राह पर है किसानों ने कहा कि उनकी सिंचाई पानी की मांग पूरी होने तक  विकसित भारत-नया सेवा अभियान’ का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई कर किसानों को आवश्यकता के अनुसार पूरा सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मांग की। इस मोके पर काफी सख्या में किसान ऊपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विशेष आयोजन
 वृद्धाश्रम अनूपगढ़ के 13 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम

अनूपगढ़। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस व समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित वृद्धाश्रम अनूपगढ़ के 13 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 01 अक्टूबर 2026, गुरुवार शाम 5 बजे वृद्धाश्रम, 22-A रोड, प्रेमनगर, अनूपगढ़ (राजस्थान) में आयोजित होगा।
आश्रम संचालक प्रीतपाल रैना ने शहरवासियों से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने तथा अपने बच्चों को विशेष रूप से साथ लाने का आह्वान किया है, ताकि नई पीढ़ी में माता-पिता एवं बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और संस्कार की भावना और मजबूत हो।
रैना ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य आश्रम मेँ बुजुर्गो की संख्या बढ़ाना नहीं है जबकि बुजुर्गो को सुविधा व सम्मान देना है आश्रम मेँ रह रहे बुजुर्गो को परिवार से काउंसलिंग कर पांच बुजुर्गो को घर भी भिजवाया गया है हमारा उदेश्य है की बुजुर्गो को अपने घरों मेँ ही सम्मान मिले इसी उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान चौथी पीढ़ी देख चुके भाग्यशाली बुजुर्गों एवं उनकी देखभाल करने वाले संस्कारी परिवारों का विशेष सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान उन परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर होगा, जो बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और देखभाल को अपना दायित्व समझकर निभा रहे हैं।
आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बुजुर्गों के सम्मान और उनके प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने की अपील की है।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु इंटरनेशनल बाईक राइडर मलकीत सिंह चहल विशेष सहयोग कर रहे है वही शहरवासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है प्रीतपाल रैना ने क्षेत्रवासियो से इस कार्यक्रम मेँ पहुंचने की अपील भी की है ताकि क्षेत्रवासियो को वृद्द आश्रम व अंतर्राष्ट्रीय वृद्दजन दिवस के बारे मेँ जानकारी मिल सकें
सुख-दुःख के साथी Paylet Brar की धर्मपत्नी परवीन पाल कौर को अधिक से अधिक वोट दिलवाकर ग्राम पंचायत 27A का करवाये पूर्ण विकास
2 gm b में सरपंच चुनाव का बहिष्कार 
पानी नही तो वोट नही के नारे लगे
ग्राम पंचायत 10 डीओएल 
पंचायत समिति घङसाना
चुनाव बहिष्कार
व्यापार मंडल अनूपगढ़ में महत्त्वपूर्ण बैठक,
30 सितंबर को अनूपगढ़ बंद
अनूपगढ़ में DST ने हेरोइन की खेप पकड़ी,
DST, बॉर्डर DST और अनूपगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,
5K रोही में नहर के पास दो युवकों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ा,
तलाशी में करीब 500 ग्राम हेरोइन बरामद,
बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए बताई जा रही,
गिरफ्तार युवक गुरमेल (22) और सर्वजीत (25), निवासी 27A
दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं
पुलिस के अनुसार आरोपी 2 दिन पहले पंजाब से खरीद के लाये थे हेरोइन
आरोपी सर्वजीत के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट का मामला है दर्ज,
SI रामकेश मीणा के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी
एक बहुत ही जरूरतमंद भाई को O नेगेटिव ब्लड की जरूरत है संपर्क करें लाजवंती हॉस्पिटल
अनूपगढ़
घड़साना से उठी आवाज