Public App Logo
बुनियाद केंद्र मटिहानी में वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवाओं को एकीकृत सेवाएं। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित बुनियाद केंद्र, मटिहानी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवाओं के लिए एकीकृत सेवा केंद्र के रूप में कार्यरत है। केंद्र पर फिजियोथेरेपी, आंख एवं कान की जांच, स्पीच थेरेपी तथा काउंसलिंग जैसी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड हेतु आवेदन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी केंद्र पर उपलब्ध हैं। इससे जरूरतमंद लाभुकों को विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। IPRD Bihar Social Welfare Department, GoB Dr. Shweta Gupta #buniyadkendr #begusarai - Begusarai News