Public App Logo
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सात वर्ष की उम्र में तीसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अनघ चित्तौड़ा का किया स्वागत* इंदौर 16 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सात वर्ष की आयु में तीसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले इंदौर के बाल प्रतिभावान अनघ चित्तौड़ा का स्वागत कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। अनघ ने 10 मिनट 48 सेकंड में 50 मंत्र एवं श्लोक बोलकर यह रिकॉर्ड बनाया है, जिसे वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रमाणित किया है। अनघ ने इससे पहले 3 वर्ष 11 माह की आयु में संख्याओं की तुलना और 4 वर्ष 9 दिन की आयु में 50 मसालों की पहचान कर दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे। अनघ होम स्कूलिंग हैं और उनकी उपलब्धियों के पीछे उनकी मां श्रद्धा चित्तौड़ा की साधना, अनुशासन एवं अथक मेहनत तथा पिता प्रणय चित्तौड़ा का निरंतर प्रोत्साहन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनघ को भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और श्रेष्ठ संस्कारों का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। --- #JansamparkMP #indore #इंदौर #WorldRecord CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh - Indore News