बिरसिंहपुर में जलभराव, तहसीलदार ने किया निरीक्षण
----
बिरसिंहपुर नगर में लगातार बारिश के चलते कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे कई घरों में पानी भर गया। स्थिति की जानकारी मिलने पर तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अमले को जलभराव से प्रभावित परिवारों का सर्वे कर राहत राशि के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वहीं नगर पंचायत के अधिकारियों को अति प्रभावित घरों में तत्काल राशन सामग्री एवं पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। स्थानीय अमला स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#सतना
46 views | Satna, Madhya Pradesh | Aug 20, 2026