Public App Logo
Kishanganj स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभियान बसेरा -02 के कार्यक्रम के तहत जिलेभर में कुल लक्ष्य 495 सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण किया जाना है । इसी परिपेक्ष्य में किशनगंज जिलान्तर्गत अभियान बसेरा- 02 के तहत आज स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभ अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री जी के कर कमलों द्वारा पांच सुयोग्य श्रेणी के चिन्हित परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण किया गया । शेष 511 सुयोग्य श्रेणी के चिन्हित भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र का वितरण अंचल स्तर पर किया गया है। जिले भर में कुल लक्ष्य 495 के विरुद्ध 516 सुयोग्य श्रेणी के चिन्हित भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है । - Bahadurganj News