Public App Logo
अनुकंपा के आधार पर नौ चौकीदारों को मिला नियुक्ति पत्र जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में सोमवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित मामलों की समीक्षा एवं आवश्यक कार्रवाई की गई। बैठक के उपरांत अनुकंपा के आधार पर चयनित नौ चौकीदार अभ्यर्थियों को जिलाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन ने सभी नवनियुक्त चौकीदारों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में नियुक्ति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। सभी नवनियुक्त कर्मी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आमजनों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें। जिला अनुकंपा समिति द्वारा पात्र मामलों का नियमानुसार निष्पादन करते हुए अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले चौकीदारों में खुशी का माहौल रहा और उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। - Bahadurganj News