कालपी: बारिश को देखते हुए डीएम-एसपी ने अस्थाई गौशाला बबीना एवं कान्हा गौशाला कदौरा का किया निरीक्षण
Kalpi, Jalaun | Aug 15, 2026 शनिवार सुबह 11 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि बारिश के मद्देनजर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय और एसपी विनय कुमार सिंह ने अस्थाई गौशाला बबीना एवं कान्हा गौशाला कदौरा का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गोवंश के लिए चारा-पानी, शेड, जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिए कि बारिश के दौरान गोवंश को परेशानी न हो।