हरदा में बहुचर्चित चाकू कांड में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
दबिश देकर पकड़ा आरोपी, घटना में इस्तेमाल लोहे का चाकू जब्त; न्यायालय में किया पेश
हरदा। शहर के बहुचर्चित चाकू कांड के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुमित पिता मानसिंह ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, निवासी टंकी मोहल्ला, हरदा को गिरफ्तार किया।
Huzur, Bhopal | Oct 16, 2026