फिरोजाबाद डीएम ने किया संदलपुर गौशाला का औचक निरीक्षण, खराब CCTV पर जताई नाराजगी
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज विकास खंड हाथवंत के अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल संदलपुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने गौवंशों के चारा-पानी, साफ-सफाई, स्वास्थ्य और मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में लगे CCTV कैमरे खराब मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल कैमरे दुरुस्त कर नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा - "शासन की मंशा के अनुसार गौवंशों का संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चारा-पानी और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारी नियमित निगरानी करें।"
#Firozabad #Goushala #SandAlpur #DMInspection #SantoshKumarSharma #Gauvansh #DDMNEWS
---