फिरोजाबाद डीएम संतोष कुमार शर्मा ने किया सर्वोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों के साथ बैठकर किया लंच
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा आज जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय पहुंचे और बच्चों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने मेस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, मेन्यू के अनुसार पूरी-सब्जी-पनीर वितरण और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था को खुद चेक किया। बच्चों से सीधा संवाद कर पढ़ाई, शिक्षकों की उपस्थिति और हॉस्टल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में बच्चों के रहने की उत्तम व्यवस्था, परिसर की सुरक्षा, बिजली के खुले/ढीले तार हटवाने और जर्जर भवनों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा - "परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के सभी मानक शत-प्रतिशत पूरे किए जाएं। बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है।"
निरीक्षण के दौरान बच्चों ने भोजन और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
#Firozabad #DMFirozabad #SantoshKumarSharma #SarvodayaVidyalaya #SchoolInspection #OperationKayakalp #DDMNEWS
---