Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
आज हरपालपुर में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष हर्षवर्धन जी ने... - Hardoi News
shubham6220764
No video available
34
आज हरपालपुर में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष हर्षवर्धन जी ने लव जिहाद और इसाई मिशनरी के रोकथाम पर बैठक संपन्न
41.7k views |
Hardoi, Hardoi
| Sep 27, 2020
#other
MORE NEWS
झमाझम बारिश गलियां पानी से लबालब
Hardoi, Hardoi | Aug 19, 2026
लखनऊ में नगर निगम टीम पर पथराव, दारोगा को घेरा! लखनऊ: पारा थाना क्षेत्र में कथित अवैध डेयरी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम और पुलिस टीम के साथ बवाल की खबर सामने आई है। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम टीम पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंचे दारोगा विनय पटेल को भी कथित रूप से घेर लिया गया। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद हालात पर काबू पाया गया। घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सकती है। ⚠️ वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। #Lucknow #Para #LucknowNews #UPPolice #MunicipalCorporation #CrimeNews #BreakingNews #UttarPradesh
Hardoi, Hardoi | Aug 19, 2026
कच्ची दीवार के साथ गिरी झोपड़ी, पति की मौत, मां बेटा घायल हरदोई में बारिश से नम झोपड़ी की कच्ची दीवार ढही हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के बंदरहिया बंजारन पुरवा में सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे बारिश के कारण एक कच्ची दीवार ढह गई। इस हादसे में मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और 18 माह की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तीनों को मलबे से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया।मंगलवार दोपहर 2:45 पर शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के मौसेरे भाई जलील ने बताया कि महबूब ने 2साल पहले सरकारी आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन अबतक उन्हें आवास नहीं मिल पाया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय महबूब के रूप में हुई है, जो चूड़ी की फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने परिवार के साथ कच्ची दीवारों वाली झोपड़ी में रहते थे। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण झोपड़ी की दीवारें कमजोर हो गई थीं। हादसे से कुछ देर पहले महबूब के दो बड़े बच्चे, 5 वर्षीय रजा हुसैन और 3वर्षीय खैरुन्निसा, लघुशंका के लिए बाहर गए थे। उनकी 33 वर्षीय मां नफीसा दोनों बच्चों को बाहर छोड़कर वापस झोपड़ी के अंदर आई थीं, क्योंकि उनकी 18 माह की सबसे छोटी बेटी निशा रो रही थी। मां के अंदर आते ही जर्जर दीवार ढह गई, जिससे महबूब, नफीसा और मासूम निशा मलबे में दब गए। सौभाग्य से, दोनों बड़े बच्चे बाहर होने के कारण सुरक्षित बच गए। दीवार ढहने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मलबे से तीनों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टर ने महबूब को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी नफीसा और बेटी निशा का इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। महबूब अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।उनके एक भाई अनीस और पिता हाशिम की पहले ही मौत हो चुकी है। जलील ने बताया कि महबूब की मां फातिमा के पास कुल 1.25 बीघा जमीन है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Hardoi, Hardoi | Aug 18, 2026
जमीन कब्जे को लेकर दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी से लगाई गुहार हरदोई सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुटैया (मजरा शाहबुद्दीनपुर) निवासी खुन्नूलाल पुत्र मंहगे ने खेत पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित खुन्नूलाल के अनुसार, उनके ही गांव के निवासी जयराम, रामनरेश पुत्रगण रामदयाल, आशाराम, रंजीत पुत्रगण जयराम, धीर सिंह पुत्र रामनरेश, धनीराम, गुड्डू पुत्रगण राजाराम, राजेन्द्र पुत्र कन्हाई, अवनीश पुत्र राजेन्द्र और प्रदीप, दीपू पुत्रगण लालाराम आदि दबंग नीयत से उनके खेत पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित का आरोप है कि ये लोग उन्हें खेत पर जाने से रोकते हैं, मारपीट पर आमादा हो जाते हैं और खेत-खलिहान में दिखने पर जान से मारने तथा 'लाशों के ढेर लगाने' की धमकी देते हैं। पीड़ित ने बताया कि गत 17 अगस्त 2026 को उन्होंने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी और सवायजपुर थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया था, जिस पर पुलिस ने तीन लोगों का चालान किया था। हालांकि, जमानत मिलने के बाद आरोपियों ने उसी रात फिर से उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां दीं। खुन्नूलाल ने स्पष्ट किया कि उक्त भूमि पर उन्हें पुलिस बल और चकबंदी अधिकारियों की मौजूदगी में पहले ही कब्जा दिलाया जा चुका है। बार-बार मिल रही धमकियों से उनका पूरा परिवार भयभीत है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार यही विपक्षी होंगे। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी सवायजपुर से विपक्षीगणों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Aug 18, 2026
रास्ते पर तीन दीवारें खड़ी कर दबंगई का आरोप, पीड़ित बोला—न्याय नहीं मिला तो डीएम कार्यालय पर करूंगा आत्मदाह . #हरदोई: अधिकारियों की कथित उदासीनता और स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने से आहत एक पीड़ित ने अब जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। मामला मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम मझियाई जाफरपुर का है, जहां आबादी के पुराने रास्ते को कथित रूप से दीवारें खड़ी कर बंद किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित राजपाल सिंह पुत्र महादेव सिंह का कहना है कि रास्ते को लेकर वह लंबे समय से अधिकारियों और पुलिस के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कार्रवाई के बावजूद दबंगई करने वालों के हौसले बुलंद हैं। पीड़ित के मुताबिक उसके मकान के पड़ोस में गांव निवासी हरिनाम सिंह पुत्र शारदा बख्श सिंह तथा अनुज सिंह, हरिओम सिंह और अमन सिंह उर्फ नन्हू सिंह पुत्रगण हरिनाम सिंह के मकान हैं। आरोप है कि पुरानी नाराजगी के चलते विपक्षी आए दिन आबादी के रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर देते थे और रघुवीर बढ़ई की गाय-भैंस बंधवाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर देते थे। पीड़ित का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया। उक्त रास्ते में कई वर्षों पुरानी बिजली लाइन और पोल भी मौजूद होने की बात कही गई है। पीड़ित के अनुसार स्थानीय स्तर पर बेहतर सुनवाई न होने के बाद वह गोरखपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद थाना दिवस में उपजिलाधिकारी, राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों से जुड़े लोगों के बयान लिए गए। पीड़ित के अनुसार मकान का बैनामा करने वाले सियाराम गुप्ता ने अधिकारियों के समक्ष बयान दिया कि उन्होंने मकान का बैनामा किया था, रास्ते का नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि मकान के दक्षिण में पुश्तैनी पुराना रास्ता मौजूद है और रास्ते की नाप गलत लिखाई गई है। पीड़ित का दावा है कि इसी बयान के आधार पर बिलग्राम उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम ने 24 जुलाई 2026 को पुलिस की मौजूदगी में रास्ते से ट्रैक्टर और जानवर हटवाकर निसार अली की दीवार के सामने से रास्ता साफ कराया था। इसके बाद कुछ समय तक रास्ते पर आवागमन सुचारु रूप से चलता रहा। राजपाल सिंह का आरोप है कि 11 अगस्त की रात करीब एक बजे अनुज सिंह, हरिओम सिंह, अमन सिंह उर्फ नन्हू सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र समरपाल सिंह, सुमित सिंह पुत्र सरवन सिंह, बुधपाल सिंह समेत अन्य लोगों ने बाहरी 25-30 लोगों को बुलाकर कथित रूप से रास्ते में तीन दीवारें खड़ी कर दीं और आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उसे और उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि निर्माण कार्य नहीं रुकवाया गया और दीवारें बनती रहीं। पीड़ित के अनुसार घटना के बाद वह थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देना चाहता था, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत लेने के बजाय उसे ही डांट-फटकार कर वापस कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि मामला राजस्व विभाग से संबंधित है और कार्रवाई के लिए ऊपर जाए। राजपाल सिंह का कहना है कि वह न्याय की उम्मीद में पुलिस, राजस्व विभाग और उच्चाधिकारियों तक अपनी फरियाद लेकर पहुंच चुका है, लेकिन रास्ता बंद करने का काम नहीं रुक सका। उनका आरोप है कि एक ओर सरकार भूमि और निकास मार्गों को कब्जामुक्त कराने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर अधिकारी उनकी शिकायत सुनने को तैयार नहीं हैं। लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाने से आक्रोशित पीड़ित राजपाल सिंह ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और रास्ता कब्जामुक्त नहीं कराया गया तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह करने को मजबूर होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर पुराने रास्ते को तत्काल कब्जामुक्त कराया जाए, धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और भविष्य में रास्ता बंद करने की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Aug 18, 2026