80वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका के द्वारा घंटा घर परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
मीरजापुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद मीरजापुर की ओर से घंटा घर परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में कलाकारों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों ने राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कौशल, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।