जबलपुर: पैसे न देने पर ब्लेड से हमला, गोराबाजार पुलिस ने 3 दिन टालमटोल के बाद आज दर्ज किया केस
संस्कारधानी जबलपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जहां गोरा बाजार थाना क्षेत्र के कजरवारा नई बस्ती में एक युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि तीन दिनों तक इंसाफ के लिए थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय मामले को टालती रही। आखिरकार, जब समाजसेवियों ने थाने का घेराव किया, तब जाकर पुलिस की नींद ख