लखीसराय। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजेपी द्वारा 2 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन गुरुवार के दोपहर 12:00 बजे किया गया। इस यात्रा में बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।