35 लाख की जमीन ठगी का खेल: फर्जी कागज दिखाकर रकम ऐंठी, रजिस्ट्री की बारी आई तो मोबाइल बंद कर फरार...
ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज और कूटरचित इकरारनामा तैयार कर ऐसी जमीन को अपना बताकर सौदा किया, जिसके बाद पीड़ित भाइयों से अलग-अलग माध्यमों से रकम ले ली। रजिस्ट्री का समय आया तो आरोपी संपर्क से बाहर हो गए। शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस ने मालनपुर और सिरोल क्षेत्र में दबिश देकर सतेन्द्र तिवारी, गंगाराम गुर्जर और जितेन्द्र बघेल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात की पूरी कहानी बताई, जबकि गिरोह का चौथा सदस्य धर्मवीर उर्फ राहुल बघेल अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।