ईद-मिलादुन्नबी जुलूस में DJ की तेज आवाज पर विवाद, पुलिस और आयोजकों के बीच हुई तीखी बहस...
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान DJ की तेज आवाज को लेकर विवाद हो गया। पुलिस प्रशासन ने जुलूस के लिए तय दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए आयोजकों से DJ की आवाज कम करने को कहा। इसी बात को लेकर पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक में बदल गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।