🚨 त्वरित कार्रवाई | लोहाघाट फायर सर्विस 🚨
आज हिटलर मार्केट, लोहाघाट में एक मकान की छत पर अचानक पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही फायर यूनिट लोहाघाट की टीम ने बिना समय गँवाए घटनास्थल पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। टीम ने वुडन कटर का प्रयोग करते हुए पेड़ को काटकर छत से सुरक्षित हटाया और एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया
फायर सर्विस की इस मुस्तैदी से घर और परिवार को सुरक्षित कर लिया गया है।
💪 आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता!
#Lohaghat #FireService #EmergencyResponse #SafetyFirst #UttarakhandPolice Devbhoomi
Dehradun, Dehradun | Aug 17, 2026