Public App Logo
उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम हुए भीषण हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 मजदूर अभी भी लापता हैं। टनल में अचानक भारी मात्रा में पानी, पत्थर और मलबा घुसने से कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद NDRF, SDRF, ITBP, सेना, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल का जायजा लेकर राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा की और सभी संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #Chamoli #ChamoliTunnelAccident #Pipalkoti #THDC #Uttarakhand #TunnelAccident #RescueOperation #NDRF #SDRF #BreakingNews #UttarakhandNews #उत्तराखंड #चमोली #टनलहादसा #रेस्क्यूऑपरेशन #ब्रेकिंगन्यूज #समाचार - Dehradun News