देहरादून में बड़ा हादसा टला: आईएमए के सामने चलती कारों पर गिरा भारी-भरकम पेड़, बाल-बाल बचे सवार।
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून में आईएमए (इंडियन मिलिट्री एकेडमी) के ठीक सामने मुख्य हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क के किनारे खड़ा एक विशालकाय और भारी-भरकम पेड़ अचानक चलती हुई दो कारों के ऊपर भरभराकर गिर गया। पेड़ गिरने की यह घटना इतनी अचानक हुई कि कार चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।इस भीषण दुर्घटना में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #IMADehradun #viralvideo