जूते नहीं थे… ट्रैकसूट नहीं था… पैर नंगे थे, लेकिन हौसला नहीं टूटा! ❤️🔥
झारखंड के रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रही कविता देवी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
रिपोर्टों के मुताबिक, पति की मौत के बाद दो बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रहीं कविता ने संसाधनों की कमी के बावजूद साड़ी पहनकर नंगे पैर 1600 मीटर की दौड़ पूरी की। बताया गया है कि उन्होंने यह दूरी करीब 6 मिनट में पूरी की।
यह वास्तविक भर्ती परीक्षा की दौड़ नहीं, बल्कि भर्ती से पहले का ट्रायल/अभ्यास था।
हालात मुश्किल थे… साधन कम थे… लेकिन सपना बड़ा था।
कविता की यह दौड़ सिर्फ मैदान पर नहीं थी, अपने बच्चों और बेहतर भविष्य के लिए भी थी। ❤️🇮🇳
आप इस जज्बे को क्या नाम देंगे?