देवास की उज्जैन रोड पर सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि प्रशासन और ठेकेदार द्वारा बिना वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, पर्याप्त ट्रैफिक प्रबंधन और अतिक्रमण हटाए पूरी सड़क को खोद दिया गया, जिसके चलते बार-बार लंबा जाम लग रहा है।
वहीं बची हुई सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण वाहन चालक फिसल रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। बड़े वाहन, एम्बुलेंस, स्कूल बस, साइकिल चालक और आम वाहन चालक घंटों जाम में फंस रहे हैं। मौके पर न तो पर्याप्त ट्रैफिक व्यवस्था नजर आ रही है और न ही ठेकेदार की ओर से सुरक्षा के लिए पर्याप्त गार्ड लगाए गए हैं।
स्थानीय लोगों की मांग है कि तत्काल वैकल्पिक मार्ग, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। व्यवस्था जल्द नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews