झुमका बांध बैकुंठपुर में मॉकड्रिल में दिखी आपदा प्रबंधन की तत्परता, माइन और जलाशय से छह लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू।
चरचा आरओ अंडरग्राउंड माइन में फंसे तीन कर्मियों को निकाला सुरक्षित, झुमका जलाशय में डूबे तीन लोगों का भी किया गया सफल बचाव
जिले में संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों, राहत एवं बचाव दल की तत्परता तथा आम नागरिकों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को झुमका जलाशय क्षेत्र में व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न आपदा परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू और प्राथमिक उपचार की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
#jhumkadam #Baikunthpur #KoriYa #rescue #ReeLs
19 views | Korea, Chhattisgarh | Aug 20, 2026