जल संरक्षण की दिशा में एक और मज़बूत कदम!
कोरिया जिले के जनपद पंचायत सोनहत के ग्राम अकलासरई में निर्मित गेबियन निर्माण कार्य का कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जायजा लिया। पत्थरों से बनी यह विशेष संरचना वर्षा जल को रोकने, पानी के बहाव को धीमा करने और मृदा अपरदन (मिट्टी के कटाव) को रोकने में बेहद कारगर सिद्ध होगी।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास भी उपस्थित रहे।
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @nwmgoi
@indiaruraldev @prdcggov
#RuralDevelopment #VBGRAMG #CatchTheRain #Chhattishgarh #KoreaDistrict
12 views | Korea, Chhattisgarh | Aug 23, 2026