#आईजी_साहिबा_पहुंची_अपना_घर..
भरतपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भरतपुर रेंज की पुलिस महानिरीक्षक डॉ. प्रीति चंद्रा ने 'अपना घर आश्रम' पहुंचकर निवासरत प्रभुजनों के साथ खुशियां बांटीं। उन्होंने प्रभुजनों को राखियां बांधी, मिठाई खिलाई और उनसे आत्मीय संवाद कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने आश्रम की सेवाओं और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे मानवता का श्रेष्ठ केंद्र बताया। डॉ. प्रीति चंद्रा ने पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और आश्रम को पुलिस के 'मिसिंग सेल' तथा सरकारी पोर्टल से जोड़ने पर चर्चा की, ताकि बेसहारा व मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रभुजनों की पहचान कर उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।*