प्रैस नोट -
मणिमहेश यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने की चर्चा
भरमौर। पवित्र श्री मणिमहेश यात्रा की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरमौर के पदाधिकारियों सहित भरमौर प्रशासन से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान ADM भरमौर श्री विकास शर्मा एवं SDM भरमौर के साथ यात्रा की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा यात्रा को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रशासन द्वारा मणिमहेश झील की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए झील से ऊपर किसी भी प्रकार की दुकानें एवं टेंट न लगाने की पहल की सराहना करते हुए इसे महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम बताया।
उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और पर्यावरण से जुड़ी आस्था का प्रतीक है। यात्रा के दौरान पवित्र झील एवं आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने यात्रा की बेहतर व्यवस्था के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा मणिमहेश क्षेत्र की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित मणिमहेश यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय ठाकुर, जिला परिषद सदस्य एवं होली मंडलम अध्यक्ष सुभाष चंद, हड़सर मंडलम अध्यक्ष मोहिंदर शर्मा, सेवादल अध्यक्ष महासू राम सहित ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Chamba #Congress #District #President #Surjit #bharmouri #prashasan #Bharmour #district #Chamba #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Aug 30, 2026