दरभंगा: 251 नवनियुक्त सिपाहियों को अनुशासन और कानून का पाठ, श्रावणी मेला को लेकर कुशेश्वरस्थान मंदिर की सुरक्षा का लिया जायजा।
दरभंगा में पुलिस प्रशासन ने एक ओर नवनियुक्त सिपाहियों को प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया, तो दूसरी ओर श्रावणी मेला को लेकर कुशेश्वरस्थान मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 251 नवनियुक्त सिपाहियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इनमें खगड़िया जिलाबल के 174