कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के मड़ा गांव में 17 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी के प्रयास और विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने 3 अक्टूबर को पुलिस को तहरीर देकर गांव के तीन युवकों पर आरोप लगाए हैं।
तहरीर के मुताबिक, घटना के दौरान किशोरी के पैर में चोट लगी और पीठ पर नाखून के निशान आए। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, किशोरी के मेडिकल परीक्षण और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच व मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगी।
.
.
.
.
#Kanpur #Sajeti #KanpurNews #CrimeNews #UPNews #BreakingNews #WomenSafety #PoliceInvestigation #LocalNews #NHPBharat