मैथा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर स्थानीय यात्रियों व जनप्रतिनिधियों ने स्टेशन अधीक्षक को जनहित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुरी एक्सप्रेस और गोविंदपुरी-अलीगढ़ फास्ट मेमू के दोनों दिशाओं में दो मिनट के प्रायोगिक ठहराव की मांग की। इसके साथ ही PRS-UTS काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट मशीन, प्लेटफॉर्म विस्तार, शेड, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, CCTV और आधुनिक प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। ज्ञापन के मुताबिक स्टेशन से जुड़े यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल रेलवे की ओर से किसी ट्रेन के ठहराव की आधिकारिक मंजूरी की पुष्टि नहीं हुई है।
.
.
.
.
#KanpurDehat #MaithaRailwayStation #RailwayNews #TrainStop #PassengerFacilities #RailwayDemand #MuriExpress #MEMU #KanpurNews #UttarPradesh #NHPBharat