---
*खनियाधाना में सेवा सेतु बना जनसेवा का सेतु, विधायक प्रीतम लोधी ने सुनी जनता की पुकार*
*खनियाधाना।* शनिवार शाम लगभग 4 बजे पिछोर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रीतम लोधी के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत खनियाधाना के अंबेडकर भवन में सेवा सेतु अभियान का भव्य आयोजन हुआ।अभियान में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मौके पर दिया गया। विधायक लोधी ने कहा, भाजपा सरकार की मंशा हर गरीब तक योजना पहुंचाना है, कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।इस दौरान विधायक जी ने आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। मौके पर ग्रेटर सरपंच अशोक यादव जी सहित जनपद के अधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जनता ने कहा, पिछोर में पहली बार विधायक खुद गांव-गांव आकर सेवा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ही गरीबों की सच्ची हितैषी है।