दिव्यांगों और वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण वितरित, पिछोर में लगा शिविर
पिछोर। नगर पिछोर स्थित छत्रसाल महाविद्यालय में आज एडीप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत चयनित दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जनपद पंचायत पिछोर, जिला शिवपुरी के सौजन्य से किया गया।
शिविर में चयनित हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सहयोग प्रदान करना है।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे हितग्राहियों ने शासन की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।
#खबर_व_विज्ञापन_देने_के_लिए_संपर्क_करें_7879319625 #viralvideo #starseverywhere #vairal #suparfastpichhore