Public App Logo
#ब्रेकिंग_न्यूज़.. *अजय खेमरा कांड में पुलिस की हकीमी को देख हाकिम को भी आये पसीने* भरतपुर। शहर में थाना मथुरा गेट थाना क्षेत्र के एमएसजे कॉलेज के पास मर्डरपुर रोड पर गुरुवार रात 40 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर अजय खेमरा की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग के मामले में उद्योग नगर थाने में दर्ज की गई एफआईआर को देखकर सोमवार को अदालत में हाकिम को भी पसीने आ गए। इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर में जिस तरह की लापरवाही सामने आई है उस तरह की लापरवाही की मिसाल विरले ही देखने को मिलती है। विधि सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया है कि पुलिस की तरफ से प्रोपर्टी कारोबारी अजय खेमरा की हत्या के आरोपी कपिल फौजदार द्वारा हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर की गई फायरिंग के मामले में थाना उद्योगनगर में दर्ज एफआईआर नम्बर 117 में पुलिस पर फायरिंग के हालात की जगह औद्योगिक क्षेत्र में जीईडब्ल्यू फेक्ट्री के समीप सट्टे की खाईबाली करते जघीना निवासी किसी पिंटू की गिरफ्तारी का जिक्र किया गया है। पुलिस ने अपनी लापरवाही को सुधारने के लिए सोमवार को अदालत से अनुरोध किया जिसे अदालत ने यह कहकर ठुकरा दिया कि भारतीय कानून में इस तरह की लापरवाही व गलती को सुधारने के लिए कोई रास्ता ही नही है। - Bharatpur News