नैनीताल महोत्सव में पुलिस उजाले में करती रही ड्यूटी और फ्लैट्स बना जंग का मैदान
#gkmnews
उत्तराखण्ड में नैनीताल के माँ नंदा देवी महोत्सव के दौरान पुलिस की गैरमौजूदगी में कई बार जबरदस्त मार पिटाई देखने को मिली। वीडियो में कैद इन लड़ाइयों में एक तरफ हैलमेट और कुर्सियां चली तो दूसरी तरफ लात घूंसों की बरसात से अफरा तफरी मच गई। पुलिस मंदिर के आसपास ड्यूटी करती रही और फ्लैट्स मैदान जंग का मैदान बन गया।
नैनीताल में बुधवार को डोले के विसर्जन के बाद रात में दो गुटों के बीच जमकर हैलमेट और कुर्सियां चली। फ्लैट्स मैदान में लगे फ़ूड स्टाल के पास हुई इस मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। मेले में कपड़े, बर्तन, खाने के स्टाल और बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। मेले में मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल और सादी वर्दी में गोपनीय तंत्र के लोग मौजूद रहे। मेला परिसर में झूले और दुकानों के इर्द गिर्द पुलिस न के बराबर दिखी। रात के समय भीड़ और असामाजिक तत्वों के हुड़दंग के समय खाकी वर्दी नदारद दिखी।
पुलिस निगरानी नहीं होने पर कल रात खाने के स्टाल में किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हतापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते हुडदंगियों ने खाने के स्टाल के बाहर रखी कुर्सियां एक दूसरे पर मारनी शुर कर दी। लड़ाई कर रहे एक युवक ने हाथ में पकड़े हेलमेट से भी हमला कर दिया। हुड़दंग देख वहाँ भगदड़ मच गई। मारपीट का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
इससे पहले, मंगलवार रात भी फ्लैट्स मैदान में मेले के दौरान दूध और कुल्फी का स्टाल लगाने वाले व्यापारी की स्वच्छकों के साथ जबरदस्त विवाद हुआ था। इसमें भी थप्पड़ों की बरसात हुई थी। इसका भी वीडियो बना है।
#NandaDeviFestival
#NainitalFlatsGroundFight
#PoliceOnDuty
#NainitalViralFightVideo