रामनगर के पीरूमदारा में 2 अक्टूबर की तड़के सुबह स्कॉर्पियो और 22 टायरा डंपर की आमने-सामने की भीषण टक्कर में 24 वर्षीय यतीश यादव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शीतल गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद निवासी यतीश यादव अपनी पत्नी के साथ काशीपुर से रामनगर होते हुए नैनीताल घूमने जा रहे थे। चौधरी ढाबे के पास उनकी स्कॉर्पियो की सामने से आ रहे डंपर HR38AC 4554 से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि यतीश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शीतल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली-एनसीआर के निजी अस्पताल ले जाया गया। यतीश राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी थे और वर्ष 2021 में प्रतियोगिता में विजेता भी रहे थे। हादसे के बाद परिजन रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पिता सुरेश यादव ने आरोप लगाया कि डंपर चालक ओवरटेक करते समय गलत दिशा में आया और उनके बेटे की कार को टक्कर मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चार महीने पहले शुरू हुआ यतीश और शीतल का वैवाहिक सफर नैनीताल की यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसे में थम गया।
#Ramnagar #PiruMadara #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #RamnagarNews #RoadAccident #RoadAccidentNews #ScorpioAccident #TruckAccident #DumperAccident #FatalAccident #AccidentNews #BasketballPlayer #NationalBasketballPlayer #YatishYadav #Ghazibad #GhaziabadNews #NainitalNews #RoadSafety #PoliceInvestigation #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews