Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
newsbankaprime
16
#बांका में स्कूल से निकला मासूम, मौत के कुएं में समाया,मध्यान्ह भोजन के बाद हुआ दर्दनाक हादसा #followerseveryone #highli...
Banka, Banka
| May 22, 2026
#बांका
#followerseveryone
#highli...
MORE NEWS
आवास योजना की सूची से 100 नाम गायब, आमसभा में जमकर हंगामा!
Banka, Banka | Oct 1, 2026
बांका जिले में किराए के भवनों में संचालित कुल 498 आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में संचालित करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अतिरिक्त कमरे उपलब्ध हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थानांतरित किया जाए। जिन स्थानों पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है, वहां निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश उप विकास आयुक्त, बांका को दिया गया, ताकि संबंधित प्रावधानों के तहत भवन निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी ने ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों को भी चिह्नित करने का निर्देश दिया, जिनके भवनों में मामूली मरम्मती की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आवश्यक मरम्मती कराकर इन भवनों को बेहतर स्थिति में लाया जाए, ताकि बच्चों को सुविधाजनक एवं सुरक्षित वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा और पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि किराए के भवनों पर निर्भरता कम हो और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बेहतर सरकारी भवनों में किया जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त, बांका सहायक अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शामिल हुए।
Banka, Bihar | Oct 1, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में योजना एवं विकास विभाग के अंतर्गत जिला योजना कार्यालय, बांका एवं कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल, बांका द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत संचालित सभी अपूर्ण योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति सुनिश्चित करते हुए उन्हें शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं रहने के कारण कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन से स्पष्टीकरण की मांग की गई। पंचायत सरकार भवन निर्माण योजना की समीक्षा के दौरान सभी अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा आवंटन से संबंधित मामलों में विभाग से पत्राचार कर आवश्यक समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया, ताकि योजनाओं का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड निर्माण योजना के अंतर्गत अपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित प्रखंड के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर स्थल की संयुक्त जांच सुनिश्चित की जाए। संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए। शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत पंचायत बिजपुर में वर्कशेड निर्माण योजना के लिए स्थल की अनुपलब्धता के मामले में संबंधित कार्यपालक अभियंता, अंचलाधिकारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी, बांका को समन्वय स्थापित कर संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नीति आयोग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा के दौरान अमरपुर एवं बेलहर से संबंधित योजनाओं की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने तथा संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल, बांका, योजना सहायक, जिला योजना कार्यालय, संबंधित सहायक एवं कनीय अभियंता तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Banka, Bihar | Oct 1, 2026
आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, बांका एवं पुलिस अधीक्षक, बांका द्वारा संयुक्त रूप से तेलडीहा मंदिर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने श्रद्धालुओं को धूप एवं बारिश से बचाने के लिए कतारबद्ध होने वाले स्थानों पर पर्याप्त शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, मंदिर परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराने को कहा गया, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु एवं सुरक्षित रूप से हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मंदिर परिसर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि पूजा के दौरान गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए भीड़ नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को विशेष रूप से रात्रि के समय सतर्क रहने तथा अपने कर्तव्यों का तत्परता से निर्वहन करने को कहा गया। मंदिर परिसर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में स्वच्छता कर्मियों की शिफ्टवार प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया, ताकि पूजा के दौरान नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जा सके। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़े एवं छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को विद्युत तारों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने तथा उपयोग में लाए जाने वाले तारों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी जर्जर विद्युत तारों की अपने स्तर से जांच कराकर उनका प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने तथा श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अतिरिक्त चापाकल की आवश्यकता होने पर नए चापाकल लगाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को पेयजल की किसी प्रकार की समस्या न हो। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगामी दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Banka, Bihar | Oct 1, 2026
#बांका में तालाबों से मछली चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई उपकरण बरामद #highlightseveryonefollowers #videosvirales
Banka, Banka | Sep 30, 2026
#बांका की उर्दू प्राथमिक विद्यालय विदाईडीह की #शिक्षिका #खुशबू #कुमारी एक बार फिर अपने अनोखे शिक्षण अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।#Banka #BankaNews #MMEWS #mmnews #KhushbuKumari #Teacher #Education #BiharNews #बांका #बांका_न्यूज़ #शिक्षिका #शिक्षा
Banka, Banka | Sep 30, 2026
#बांका में #जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह, 3 अक्टूबर को निर्जला व्रत... #MMNews #Banka #बांका #Jitiya #JitiyaVrat #जितिया #जीउतिया #जीवित्पुत्रिका #BiharNews #BankaNews #BiharJharkhandNews
Banka, Banka | Sep 30, 2026
#बांका के #पीबीएस #कॉलेज में विषय आवंटन को लेकर #अखिल #भारतीय #विद्यार्थी #परिषद ने #जोरदार #विरोध-प्रदर्शन किया।
Banka, Banka | Sep 30, 2026
दशहरा पर तेलडीहा दुर्गा मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के लिए प्रशासन तैयार!
Banka, Banka | Sep 30, 2026