पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1580,
दिनांक 03/10/2026,
==================
दुर्गा पूजा को लेकर अग्नि सुरक्षा पर विशेष पहल:- पूजा समितियों और पंडाल निर्माताओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी:-
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश पर जिला अग्निशमन विभाग ने आयोजित की बैठक:-
पंडालों में अग्निरोधी सामग्री, आपातकालीन निकास और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था अनिवार्य:-
आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडालों के सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देशों के आलोक में शनिवार को जिला अग्निशमन विभाग द्वारा सभी पूजा समितियों एवं पंडाल निर्माताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री अनिल कुमार ने पंडालों में अग्नि सुरक्षा के कड़े मानकों के अनुपालन, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
अग्नि सुरक्षा हेतु जारी मुख्य दिशा-निर्देश:----
अग्निरोधी सामग्री का उपयोग:- पूजा पंडालों के निर्माण में अनिवार्य रूप से अग्निरोधी (Fire-retardant) सिंथेटिक या उपचारित कपड़ों और सामग्रियों का ही उपयोग किया जाए।
सुरक्षित विद्युत व्यवस्था:--- विद्युत तारों (Wiring) को खुला न छोड़ें। सभी कनेक्शनों को सुरक्षित, इंसुलेटेड एवं व्यवस्थित रखा जाए ताकि शॉर्ट-सर्किट की संभावना न रहे।
अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता:--- प्रत्येक पूजा पंडाल परिसर में पर्याप्त संख्या में चालू अवस्था में अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguishers) और बालू/पानी से भरी बाल्टियाँ रखी जाएँ।
चौड़े निकास मार्ग एवं सुगम आवागमन:-- आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं के सुरक्षित और त्वरित निकास के लिए चौड़े एगज़िट (Emergency Exits) बनाए जाएँ।
इसके अतिरिक्त, पंडाल तक अग्निशमन वाहनों के निर्बाध पहुँचने हेतु मार्ग को बाधा-मुक्त रखा जाए।
सतत् निगरानी एवं मॉक ड्रिल:-- पूजा अवधि के दौरान पंडालों में वॉलंटियर्स और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहे, जो अग्निशमन उपकरणों के उपयोग हेतु प्रशिक्षित हों।
प्रशासन की अपील:---
जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।
किसी भी प्रकार की लापरवाही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। अग्निशमन विभाग पूजा अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतेगा और किसी भी आ
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhay
#cmsamrat
7 views | Purnia, Bihar | Oct 4, 2026