बिहार में बन रहा देश का सबसे Powerful Engine | Inside Madhepura Locomotive Factory | WAG-12B | Way4U
बिहार के मधेपुरा में कैसे तैयार होता है देश का सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक रेल इंजन? इस खास वीडियो में हम आपको लेकर चल रहे हैं Madhepura Electric Locomotive Factory (MELPL) के अंदर, जहाँ Indian Railways के लिए अत्याधुनिक 12,000 HP WAG-12B Prima T8 electric locomotives तैयार किए जा रहे हैं।
हमने इस फैक्ट्री में इंजन बनाने की पूरी प्रक्रिया को बेहद करीब से रिकॉर्ड किया है—अलग-अलग components की assembly से लेकर locomotive के final preparation और testing तक। WAG-12B कोई सामान्य रेल इंजन नहीं है। यह 9 MW यानी करीब 12,000 horsepower वाला double-section electric freight locomotive है, जो लगभग 6,000 टन की freight rake को haul करने के लिए बनाया गया है और इसकी design speed 120 kmph तक है।
इस कहानी की सबसे खास बात यहाँ काम कर रहीं महिला कर्मचारी हैं। हमारी टीम ने उन महिला कर्मियों से बातचीत की जो देश के इस अत्याधुनिक locomotive को तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनमें कई महिलाएँ बिहार से ही आती हैं। हमारे कैमरे पर उन्होंने बताया कि जब अपने हाथों से तैयार किया गया इंजन रेलवे ट्रैक पर दौड़ता दिखाई देता है, तो उन्हें कितना गर्व महसूस होता है।
इस वीडियो में हमारी मुलाकात एक ऐसी महिला कर्मी से भी हुई जो पटना के मोहुली हॉल्ट क्षेत्र से आती हैं और फैक्ट्री में locomotive operation से जुड़े काम में अपनी भूमिका निभा रही हैं। सीमित संसाधनों वाले क्षेत्र से निकलकर देश की सबसे आधुनिक locomotive manufacturing facilities में से एक तक पहुँचना अपने आप में बिहार की बदलती तस्वीर की एक प्रेरक कहानी है।
Bihar, India | Sep 24, 2026