#मथुरा - कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण के 'शिलान्यास' वाले दावे पर उठा विवाद, गौ रक्षक पवन दुबे बोले—"जनता को लॉलीपॉप देना बंद करें" देखें वीडियो...
👉छाता शुगर मिल की बहाली को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक ओर जहाँ क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि "अगले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुगर मिल का शिलान्यास किया जाएगा," वहीं दूसरी ओर इस बयान ने आंदोलनकारियों के बीच नई बहस छेड़ दी है।
मंत्री के इस दावे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए गौ रक्षक पवन दुबे ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मंत्री के बयान को "जनता को बरगलाने वाला लॉलीपॉप" करार दिया है। पवन दुबे ने कड़े शब्दों में कहा कि क्षेत्र की जनता अब झूठे आश्वासनों से थक चुकी है। उन्होंने मंत्री को सीधे चुनौती देते हुए कहा, "हमें शिलान्यास के लॉलीपॉप न दिखाएं, बल्कि मिल को धरातल पर चालू करवाएं और इसका काम अविलंब शु�
Mathura, Mathura | Aug 17, 2026