कानपुर के स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बस से उतरते समय वह अचानक गिर गए और बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल एलएलआर अस्पताल (हैलेट) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अशोक कुमार यादव वर्तमान में गोविंदनगर थाने में तैनात थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद फरार हुए बस चालक की तलाश की जा रही है।
परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
Ground Zero News की ओर से हेड कांस्टेबल अशोक कुमार यादव को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। 🙏
.
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #SwaroopNagar #CrimeNews