‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान शिविर संपन्न
---
शिविर में विभिन्न हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
---
‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत शनिवार को पुरानी अनाज मंडी खण्डवा में शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वति के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवलित कर किया गया। शिविर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्डवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला शिविर में मौजूद है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके लोग अपने आसपास के वंचित पात्र लोगों को भी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने पानी, सिंचाई, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि शासन का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। किसी नागरिक को योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और न ही अधिकारियों के दरवाजे खटखटाने पड़ें, इसी उद्देश्य से प्रशासन द्वारा शिविरों के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी उद्देश्य से शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी मौके पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है।
महापौर श्रीमती अमृता यादव ने कहा कि शिक्षा और महिला सशक्तिकरण से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सहित स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के संकल्प को पूरा करने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में केंद्र और राज्य शासन के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें रेल, हाईवे सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित है। नागरिकों से अपील की कि कार्यक्रम के बाद शिविर में लगे स्टॉलों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से अपनी समस्याओं को अवगत कराते हुए जानकारी लेकर शिविर में लाभ उठांए।
हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 3 हितग्राहियों को चेक प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा खसरा खतौनी श्री जावेद, श्री अशोक मालाकार को दिया गया। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की गई। आयुष्मान कार्ड जितेंद्र करोड़ी व रानू को वितरित किये गये। शिविर में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत गोविंद 1.35 लाख रूपये, रामपाल सिंह पवांर को 5 लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये। इस दौरान शिविर में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, खण्डवा विधायक श्रीमती कचंन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता यादव, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्या वर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती श्रद्धा शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Urban Development & Housing MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#Khandwa