करगहर: कथराई वितरणी से बरामद युवक के शव की पहचान कैमूर के नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई, पुलिस हत्या की जांच में जुटी
सहवलिया गांव के समीप कथराई वितरणी से सोमवार को बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी स्व. बहादुर सिंह के पुत्र नीरज कुमार सिंह के रूप में हुई है. पहचान होने के बाद पुलिस अब हत्या के पूरे मामले के खुलासे में जुट गई है. पुलिस के अनुसार नीरज कुमार सिंह