Public App Logo
🚨 चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की सूचना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी गौरव कुमार खुद राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। ✅ अब तक 16 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। 🚨 शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मौके पर पुलिस, SDRF, NDRF, ITBP, सेना और प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। जिलाधिकारी ने सभी टीमों को आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं #Chamoli #THDC #TunnelRescue #RescueOperation #SDRF #NDRF #ITBP #Army #UttarakhandNews #BreakingNews #Pipalkoti - Rudraprayag News